Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsGrand Kalash Yatra to Celebrate 21st Anniversary of Shri Ram Darbar Temple

श्री राम दरबार मंदिर का 21वां वार्षिकोत्सव आज

चंदवा के सरोज नगर स्थित श्री राम दरबार मंदिर के 21वें वार्षिकोत्सव के मौके पर गुरूवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी। सुबह सात बजे गाजे बाजे के साथ यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर देवनद तट पहुंचेगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारWed, 25 June 2025 06:03 PM
share Share
Follow Us on
श्री राम दरबार मंदिर का 21वां वार्षिकोत्सव आज

चंदवा, प्रतिनिधि। सरोज नगर स्थित श्री राम दरबार मंदिर के 21वें वार्षिकोत्सव के मौके पर गुरूवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी। मंदिर परिसर से सुबह सात बजे गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकलेगी, जो देवनद तट पहुंचेंगी। यहां से जल लेकर मंदिर परिसर पहुंचेंगे। इसके बाद 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। शुक्रवार की दोपहर अखंड की पूर्णाहूति के बाद हवन होगा। दोपहर बाद मंदिर परिसर में ही भंडारा का आयोजन होगा। भंडारा के समापन के बाद रात्रि में बाहर से आये कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंदिर समिति के किरण साहू, रविकांत गिनोडिया, शशिकांत गिनोडिया, बिनोद कुमार उर्फ गुड्डू, प्रेमचंद अग्रवाल, जयेश कुमार, श्याम अग्रवाल, अनिल प्रसाद, निहाल अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, सुनील प्रसाद, प्रिंस कुमार, रमेश सहाय, सीताराम, प्रयाग पाठक, मनोज कुमार सिंह समेत अन्य लोग पुरी तन्मयता से लगे है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें