Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsCompensation of 10 Lakhs Distributed to 71 Families Affected by Wild Elephants in Balumath

वन विभाग ने 71 पीड़ित परिवारों को दिया मुआवजा

बालूमाथ वन विभाग ने जंगली हाथियों के झुंड से प्रभावित 71 परिवारों को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया। जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी और वन विभाग के अधिकारियों ने मिलकर यह राशि प्रदान की। पीड़ित परिवारों...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSun, 29 June 2025 01:05 AM
share Share
Follow Us on
वन विभाग ने 71 पीड़ित परिवारों को दिया मुआवजा

बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ वन विभाग कार्यालय परिसर में जंगली हाथी के झुंड से नुकसान हुए 71 परिवारों के बीच 10 लाख रुपए का मुआवजा राशि प्रदान की गई। मुआवजा राशि जिप सदस्य प्रियंका कुमारी, वन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से पीड़ित परिवारों के सदस्यों को दी। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य प्रियंका ने बताया कि पूर्व में हाथियों द्वारा इन सभी का जान माल का नुकसान हुआ था। जिसके बाद पीड़ित परिवारों द्वारा वन विभाग कार्यालय में आवेदन दी थी। नियमसंगत शनिवार को उन्हें मुआवजा राशि दी गई है। साथ ही अन्य कई भुक्तभोगी परिवार को नुकसान संबंधित आवेदन कार्यालय में जमा करने की बात कहीं गई।

जिसे नियमसंगत मुआवजा देने के लिए कागजी कार्रवाई वन विभाग द्वारा दी जाएगी। जल्द ही उनसभी को कार्यालय बुलाकर मुआवजा राशि का चेक उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर मारंगलोर्इया मुखिया सोनामनी देवी, सिकंदर राम, आनंद कुमार चौधरी, मनदीप कुमार, अरुण कुमार शहीत कई वनकर्मी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें