Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsAnnual Worship of Lord Shiva on Ashadhi Amavasya in Kechki

आषाढ़ी अमावस्या पर केचकी में श्रद्धालुओं ने की महादेव शिव की वार्षिक पूजा

ग्राम केचकी में इसवर्ष भी श्रद्धालुओं ने आषाढ़ी अमावस्या पर महादेव शिव की पूजा की। पुजारी श्यामनाथ पाठक ने आषाढ़ अमावस्या का महत्व बताते हुए भक्तों को शिव और पार्वती की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारThu, 26 June 2025 01:28 AM
share Share
Follow Us on
आषाढ़ी अमावस्या पर केचकी में श्रद्धालुओं ने की महादेव शिव की वार्षिक पूजा

बेतला, प्रतिनिधि। ग्राम केचकी में पूर्व की तरह इसवर्ष भी श्रद्धालुओं ने आषाढ़ी अमावस्या पर महादेव शिव की वार्षिक पूजा-अर्चना की। मौके पर पुजारी श्यामनाथ पाठक ने आषाढ़ अमावस्या की महिमा बताते भक्तों को महादेव शिव और पार्वती की बहुत ही मार्मिक और रोचक कथा सुनाई।पुजारी पाठक ने कहा कि हिंदू धर्म में आषाढ़ अमावस्या का खास महत्व है।इसदिन उपवास रख विधिवत पूजा-अर्चना करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हो कृपा बरसाते हैं। जिससे लोगों के सभी पाप खत्म हो जाते हैं और जीवन खुशहाल होता है।उन्हें जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है।पूजा में सनातनी विजय ठाकुर, मनोज, मुकेश,अमित,अनुज आदि ने भरपूर सहयोग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें