Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsWoman Dies in Road Accident Near Khagaridih Investigation Underway

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में कोहराम

कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र में खगराडीह के पास एक सड़क हादसे में तरन्नुम खातून की मौत हो गई। वह तिलोकरी गांव से घर लौट रही थीं, जब एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के कारण अस्पताल...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाTue, 24 June 2025 05:03 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में कोहराम

कोडरमा, वरीय संवाददाता जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खगराडीह के समीप रविवार की रात सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जयनगर निवासी तरन्नुम खातून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तरन्नुम खातून तिलोकरी गांव से अपने घर जयनगर लौट रही थीं। इसी दौरान खगराडीह के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें चकमा दे दिया, जिससे वह बाइक से गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हादसे में शामिल वाहन की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें