Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsTribute to ITBP Martyr Santosh Paswan on 12th Death Anniversary in Bhakhra

शहीद आईटीबीपी जवान संतोष पासवान की 12वीं पुण्यतिथि मनी

परिजन व अन्य। सतगावां, निज प्रतिनिधि प्रखंड के भखरा में शहीद आईटीबीपी जवान संतोष पासवान की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाWed, 25 June 2025 10:20 PM
share Share
Follow Us on
शहीद आईटीबीपी जवान संतोष पासवान की 12वीं पुण्यतिथि मनी

सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के भखरा में शहीद आईटीबीपी जवान संतोष पासवान की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पण से हुई। ज्ञात हो कि शहीद संतोष पासवान वर्ष 2013 में उत्तराखंड के केदारनाथ में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य करते समय एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनके बलिदान को याद करते हुए गांववासियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आईटीबीपी के जवानों ने एकजुट होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य शांति प्रिया, सीओ केशव चौधरी, बीडीओ ओम प्रकाश बड़ाईक, एसआई रौशन पासवान, आईटीबीपी रांची से एएसआई विकास कुमार, आरक्षी शंभू कुमार एवं शंकर पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शहीद के माता-पिता देवनंदन पासवान और देववंती देवी को सम्मान स्वरूप शॉल और उपहार भेंट किए गए। साथ ही परिजनों द्वारा उपस्थित जवानों को भी शॉल देकर सम्मानित किया गया। जिप सदस्य शांति प्रिया ने अपने संबोधन में कहा, देश में जो शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी हुई है, वह हमारे वीर जवानों की बदौलत है। संतोष पासवान जैसे जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आईटीबीपी के एएसआई विकास कुमार ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। शहीद संतोष पासवान जैसे सपूत देश के गर्व हैं। कार्यक्रम के अंत में शहीद की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस कार्यक्रम का संचालन मनोज भगत और समापन पवन कल्याण द्वारा किया गया। मौके पर नरेश यादव, सरयू पासवान, शिवनाथ पासवान, रामविलास सिंह, बब्लू सिंह, श्रवण रविदास, देवनन्दन प्रसाद, गौतम पासवान, सुशील पासवान, शिवबालक यादव, अरुण पासवान, शिवराज सिंह, रंजीत सिंह, कौशल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाजसेवी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें