Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsThree Injured by Venomous Insect Stings in Satgawan

जहरीले कीट के डंक से तीन लोग गंभीर, समय पर इलाज से बची जान

बुधवार को सतगावां थाना क्षेत्र में जहरीले कीट के डंक से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों में 27 वर्षीय देवंती देवी, 17 वर्षीय रूपा कुमारी, और 9 वर्षीय युवराज कुमार शामिल हैं। उन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाWed, 25 June 2025 10:24 PM
share Share
Follow Us on
जहरीले कीट के डंक से तीन लोग गंभीर, समय पर इलाज से बची जान

सतगावां, निज प्रतिनिधि। बुधवार को सतगावां थाना क्षेत्र में जहरीले कीट के डंक से दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पूतोडीह निवासी 27 वर्षीय देवंती देवी (पति अमित प्रसाद यादव), ग्राम बासोडीह निवासी 17 वर्षीय रूपा कुमारी (पति रंजीत कुमार) तथा नौ वर्षीय बालक युवराज कुमार (पिता बबलू रविदास) अपने-अपने घरों में सामान्य कार्य कर रहे थे, तभी जहरीले कीटों ने उन्हें डंक मार दिया। तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उन्हें सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके में कीट नियंत्रण और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें