Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsNCC Cadet Selection at DAV Public School Jharkhand for 2025-26 Session

डीएवी कोडरमा में एनसीसी कैडेट्स का चयन, 50 छात्र हुए चयनित

डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में बच्चों की शारीरिक क्षमता, सामान्य ज्ञान और स्वास्थ्य की जांच की गई। इस वर्ष कुल 50 छात्रों का चयन हुआ, जिनमें 35...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाWed, 25 June 2025 10:20 PM
share Share
Follow Us on
डीएवी कोडरमा में एनसीसी कैडेट्स का चयन, 50 छात्र हुए चयनित

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में बुधवार को सत्र 2025-26 के लिए एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया। इस अवसर पर झारखंड एनसीसी बटालियन 45 के हवलदार एम. के. साहू एवं विद्यालय के एनसीसी प्रशिक्षक अनिल कुमार द्वारा चयन प्रक्रिया का नेतृत्व किया गया। चयन के दौरान बच्चों की शारीरिक क्षमता, सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों की जानकारी की जांच की गई। बच्चों का एक-एक कर शारीरिक परीक्षण किया गया, जिसमें उनकी स्वास्थ्य स्थिति और शारीरिक फिटनेस की परख की गई। हवलदार एमके साहू ने बच्चों को बताया कि एनसीसी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र न केवल शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी दृढ़ बनते हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में आवश्यकता पड़ने पर एनसीसी कैडेट्स की सेवा ली जाती है। एनसीसी से जुड़े छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। इस वर्ष कुल 50 छात्रों का चयन किया गया, जिनमें 35 लड़के एवं 15 लड़कियाँ शामिल हैं। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष रही। उन्होंने कहा, एनसीसी प्रमाणपत्र न केवल सेना, वायुसेना, नौसेना व पुलिस जैसी सेवाओं में लाभकारी है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी प्रोत्साहित करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें