Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsLand Dispute Violence Three Women Injured in Satgawan

सतगावां में जमीन विवाद में मारपीट, तीन महिलाएं घायल

गुरुवार को सतगावां थाना क्षेत्र के गाजेडीह गांव में जमीन विवाद के चलते तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में शीला देवी और उनकी दो पुत्रियाँ शामिल हैं। हमलावरों ने दीवार तोड़ने का प्रयास...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाFri, 27 June 2025 12:10 AM
share Share
Follow Us on
सतगावां में जमीन विवाद में मारपीट, तीन महिलाएं घायल

सतगावां, निज प्रतिनिधि। गुरुवार को सतगावां थाना क्षेत्र के गाजेडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में 51 वर्षीय शीला देवी, उनकी 24 वर्षीय पुत्री सरोती कुमारी और 19 वर्षीय प्रीति कुमारी शामिल हैं। घटना की जानकारी पीड़िता शीला देवी द्वारा थाना को दिए जाने के बाद सतगावां पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में हस्तक्षेप कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सरोती कुमारी की हालत गंभीर होने के कारण उसे कोडरमा सदर अस्पताल रेफर किया गया। पीड़िता शीला देवी ने बताया कि वे अपने घर पर निर्माण करवा रही थीं।

उस समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। दो पुत्रियों और एक मजदूर के साथ निर्माण कार्य हो रहा था, तभी गांव के राहुल कुमार और उनके परिजन पहुंचे और दीवार तोड़ने लगे। जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद सरोती कुमारी बेहोश हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें