Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsInternational Yoga Day Celebrated with Enthusiasm in Jaynagar

जयनगर प्रखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

जयनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। योगाचार्य कृति मोदी और कैलाश लाल बरनवाल के मार्गदर्शन में भव्य योग सत्र हुआ। बच्चों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSat, 21 June 2025 05:42 PM
share Share
Follow Us on
जयनगर प्रखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

जयनगर, निज प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जयनगर प्रखंड में प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक विभिन्न योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। योगाचार्य कृति मोदी और कैलाश लाल बरनवाल के मार्गदर्शन में मुख्यालय स्थित सभागार में प्रातः 7 बजे से भव्य योग सत्र आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार एवं प्रमुख अंजू देवी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाचार्य द्वारा प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों की जानकारी दी गई।

बीडीओ गौतम कुमार ने योग को दैनिक जीवन का आवश्यक हिस्सा बताते हुए कहा कि “योग आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में संजीवनी की तरह है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी शांत और स्थिर बनाता है।” बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार, बटोरी सराहना कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति बच्चों द्वारा किया गया सुर्य नमस्कार रहा, जिसने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। बच्चों ने योग को ऊर्जा, अनुशासन और मानसिक संतुलन का माध्यम बताया। पंचायत स्तर पर भी दिखा उत्साह योग दिवस की धूम सिर्फ प्रखंड मुख्यालय तक सीमित नहीं रही। जयनगर की सभी 23 पंचायतों में भी स्थानीय विद्यालयों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सामुदायिक स्थलों पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, शिक्षकों और समाजसेवियों की भागीदारी ने इस आयोजन को जन-आंदोलन का रूप दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें