Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsDr Satish Kumar Verma Selected as Assistant Professor in Political Science in Bihar

कोडरमा के सतीश वर्मा का बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग में चयन

डॉ. सतीश कुमार वर्मा का हाल ही में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा राजनीति विज्ञान में सहायक प्राध्यापक के रूप में चयन हुआ है। वे वर्तमान में झारखंड में शिक्षक हैं और उनके पास कई पुस्तकें...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाWed, 25 June 2025 10:24 PM
share Share
Follow Us on
कोडरमा के सतीश वर्मा का बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग में चयन

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिला अंतर्गत ग्राम बेलगढ़ा,बेकोबार निवासी डॉ. सतीश कुमार वर्मा का हाल ही में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा राजनीति विज्ञान विषय में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन हुआ है। डॉ. वर्मा वर्तमान में झारखंड सरकार के अधीन एक उच्च विद्यालय में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे केवी विमेंस कॉलेज, हजारीबाग व सरिया कॉलेज में राजनीति विज्ञान के अनुबंध सहायक प्राध्यापक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। शिक्षण में उनकी गहरी पकड़, अनुशासन और समर्पण उन्हें विद्यार्थियों का प्रिय बनाती रही है। शोध, लेखन और शिक्षा में गहराई, कई पुस्तकें व शोधपत्र प्रकाशित डॉ. वर्मा ने यूजीसी-नेट (जेआरएफ) उत्तीर्ण किया है और राजनीति विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।

वे न केवल एक कुशल शिक्षक हैं, बल्कि प्रखर लेखक और शोधकर्ता भी हैं। उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और उनके शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय यूजीसी-केयर सूचीबद्ध पत्रिकाओं में स्थान पा चुके हैं। उन्होंने अपने इस सफलता का श्रेय वे पिता कन्हैया प्रसाद वर्मा, अपने भाइयों व जीवनसंगिनी लक्ष्मी कुमारी के प्रेम, धैर्य और सहयोग को देते हैं। उनका मानना है कि यही भावनात्मक आधार उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें