Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsBJP Protests Against Corruption in Chandwara Calls for Reforms

चंदवारा भाजपा मंडल का आक्रोश प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

चंदवारा में भाजपा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रखंड प्रभारी रामनाथ सिंह के नेतृत्व में, उन्होंने जमीन खारिज में घुसखोरी, बिजली व्यवस्था, नल-जल योजना और पीएम आवास में सुधार की मांग की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाWed, 25 June 2025 01:20 AM
share Share
Follow Us on
चंदवारा भाजपा मंडल का आक्रोश प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रदेश भाजपा के निर्देश पर प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिालफ भाजपा द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इसमें मुख्य रूप से चंदवारा प्रखंड प्रभारी रामनाथ सिंह शामिल हुए। इसके जरिये कई बिंदू पर सुधार की मांग की। इसमें जमीन खारिल खारिज में व्याप्त घुसखोरी को बंद करने, जमीन म्यूटेशन होने के तुरंत बाद रसीद निर्गत करने, बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल करने, नल-जल योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार को बंद करने, पीएम आवास व थाना में व्याप्त भ्रष्टाचार को बंद करने आदि मांग शामिल है। आक्रोश प्रदर्शन के बाद चंदवारा बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा को मांत्र पत्र सौंपा गया।

मौके पर जिप सदस्य नीतू देवी,, मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद राणा, लक्ष्मण प्रसाद यादव, मंत्री मुन्ना बर्णवाल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार बर्णवाल, बीरेंद्र यादव, वासुदेव साव, मनोज ठाकुर, मुरली मोदी, विजय मोदी, राजकुमार पंडित आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें