Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsBJP Protest Rally in Jayanagar Against Jharkhand Government s Failures Corruption and Unemployment

राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ भाजपा की आक्रोश रैली

झारखंड सरकार की विफलताओं, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने जयनगर में आक्रोश रैली निकाली। रैली पेठियाबागी से शुरू होकर प्रखंड कार्यालय पहुँची, जहाँ सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाWed, 25 June 2025 01:20 AM
share Share
Follow Us on
राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ भाजपा की आक्रोश रैली

जयनगर, निज प्रतिनिधि। झारखंड सरकार पर विफलताओं का अरोप, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जयनगर में प्रखंड स्तरीय आक्रोश रैली निकाली। रैली पेठियाबागी से प्रारंभ होकर प्रखंड कार्यालय तक पहुँची, जहाँ यह एक जनसभा में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जयनगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किया और संचालन परसाबाद मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा उपस्थित रहे। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भ्रष्ट सरकार होश में आओ”, “रोजगार दो, अन्याय बंद करो” जैसे नारों से माहौल को गरमा दिया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियां पूरी तरह से विफल हैं। गरीबों के लिए बनी योजनाएं केवल कागजों पर सिमट कर रह गई हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की स्थिति बेहद खराब है, और सरकार केवल वोट बैंक की राजनीति में व्यस्त है। कार्यक्रम के अंत में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा जिसमें भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और योजनाओं में पारदर्शिता की माँग की गई। इस अवसर पर प्रखंड महामंत्री यमुना यादव, विजय कुमार राणा, महेश रजक, प्रमिला देवी, रामदेव मोदी, संजय साव, दीपक कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें