Hindi NewsJharkhand NewsKodarma News15-Year-Old Boy Survives Snake Bite in Satgawan Urgent Medical Care Administered

खेत में काम कर रहे किशोर को सांप ने डंसा, बची जान

सतगावां थाना क्षेत्र के पूतोडिह सतघरवा गांव में एक 15 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार का सर्पदंश हुआ। वह खेत में काम कर रहा था, तभी एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया। परिजनों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाFri, 27 June 2025 05:03 AM
share Share
Follow Us on
खेत में काम कर रहे किशोर को सांप ने डंसा, बची जान

सतगावां, निज प्रतिनिधि। गुरुवार को सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पूतोडिह सतघरवा गांव में एक 15 वर्षीय किशोर सर्पदंश का शिकार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार, पिता मनोज प्रसाद यादव, अपने परिजनों के साथ खेत में कार्य कर रहा था, तभी अचानक उसे एक विषैले सांप ने डंस लिया। घटना के बाद परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए किशोर को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। समय पर इलाज मिलने के कारण अब किशोर की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि खेतों में काम करते समय सतर्क रहें और सर्पदंश की स्थिति में देरी न करते हुए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें