Hindi Newsझारखंड न्यूज़jmm patron Shibu soren in crtical condition brain stroke paralysis admitted in gangaram hospital delhi

शिबू सोरेन की हालत नाजुक,ब्रेन स्ट्रोक से बाएं हिस्से ने काम करना किया बंद

81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और पिछले एक साल से डायलिसिस पर हैं। इसके अलावा उन्हें मधुमेह है और पूर्व में उनकी हार्ट की बायपास सर्जरी भी हो चुकी है।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, रांचीThu, 26 June 2025 06:42 PM
share Share
Follow Us on
शिबू सोरेन की हालत नाजुक,ब्रेन स्ट्रोक से बाएं हिस्से ने काम करना किया बंद

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पार्टी के संरक्षक शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ गई है। वह इस समय दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है,जिससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया है। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं,लेकिन उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और पिछले एक साल से डायलिसिस पर हैं। इसके अलावा उन्हें मधुमेह है और पूर्व में उनकी हार्ट की बायपास सर्जरी भी हो चुकी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक न्यूरोलॉजी,कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञों की टीम लगातार उनके इलाज में जुटी हुई है।

इस बीच झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली जाकर सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन से मुलाकात की। राज्यपाल ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनकी सेहत को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। पार्टी और परिवार के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक,शिबू सोरेन की देखरेख में उनका परिवार लगातार मौजूद है। झारखंड में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें