झारखंड के इन जिलों में 3 दिन होगी झमामझ बारिश, चलेंगी तूफानी हवाएं; IMD का ऑरेंज अलर्ट
Jharkhand Mausam: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अगल तीन दिन प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रांची में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Jharkhand Mausam: झारखंड में आगामी चार दिन बारिश को लेकर अपडेट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जून को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद बताया कि इसके अलावा अन्य दिनों में रांची में भारी बारिश के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तूफानी हवा भी चलेगी।
यहां होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, रांची में 224 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। तीन दिन का और ऑरेंज और येलो अलर्ट है। 29 जून को रांची, रामगढ़, लातेहार, हजारीबाग व चतरा में कुछ जगह भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 27 जून को कोल्हान समेत रांची, सिमडेगा और खूंटी में येलो अलर्ट है। 28 को पलामू और संताल प्रमंडल को छोड़कर रांची समेत अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है।
कहां कितनी हुई बारिश
राज्य में पिछले 24 घंटों में हजारीबाग में 79.0 मिमी, रामगढ़ में 71.2, रांची में 68.2, खूंटी में 59.6, सिमडेगा में 57.2, बोकारो में 40.8, पूर्वी सिंहभूम में 39.2, पाकुड़ में 28.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य में एक जून से अभी तक 283.9 मिमी बारिश हो चुकी है। यह इस अवधि की सामान्य बारिश 149.8 मिमी से 89 फीसदी अधिक है। वहीं रांची में 512.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 158.2 मिमी से 224% अधिक है।
सामान्य से छह डिग्री तक नीचे गिरा शहर का पारा
बारिश के कारण राज्य में तापमान सामान्य से कम है। रांची में गुरुवार को अधिकतम पारा 28.6 डिग्री रहा। यह पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान से करीब दो डिग्री कम रहा। वहीं, सरायकेला खरसांवा का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे अधिक 33.9 डिग्री रहा। राज्य में तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री तक नीचे गिर गया है।
निम्न दबाव के चलते हो रही लगातार बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर में ओडिशा और बंगाल के तटीय इलाकों में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन निम्न दबाव में बदल गया है। इसके चलते यह ओडिशा के उत्तर भाग से होकर झारखंड, बंगाल के गंगा क्षेत्र से छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इससे झारखंड में पानी बरसेगा।