Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand heavy rains husband wife died after house fallen late night

झारखंड में बारिश ने बच्चों को किया अनाथ, घर गिरने से पति-पत्नी की मौत

बरही के रसोईया धमना में हुई इस घटना में पति की पहचान हदीस अंसारी (उम्र लगभग 51 वर्ष) और पत्नी की पहचान मृतका का नाम जमीला खातून (उम्र 48 वर्ष) है। कपल के इनके चार बेटियां और एक बेटा है,जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, रांचीMon, 23 June 2025 11:08 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड में बारिश ने बच्चों को किया अनाथ, घर गिरने से पति-पत्नी की मौत

झारखंड में बारिश ने हाल-बेहाल कर रखा है। मॉनसून ने हर इलाके को जलमग्न कर दिया है। बरही के रसोईया धमना में देर रात एक घर गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों रात में सो रहे थे कि तभी उनके आशियाने ने ही उनकी जान ले ली। मलबा हटाने के बाद दोनों की बॉड रिकवरकर ली गई है। दोनों की चार बेटियां और एक बेटा भी है। एक की शादी हो चुकी है।

बरही के रसोईया धमना में हुई इस घटना में पति की पहचान हदीस अंसारी (उम्र लगभग 51 वर्ष) और पत्नी की पहचान मृतका का नाम जमीला खातून (उम्र 48 वर्ष) है। कपल के इनके चार बेटियां और एक बेटा है,जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है।

इससे पहले कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड में चाल धंसने से दो लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा रविवार को ही हुआ था। मरने वाले दोनों लोग ढाब इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद भी अभी तक पुलिस नहीं पहुंची थी। बता दें कि खदानों से अवैध रूप से अभ्रक के स्क्रैप को निकालने के लिए लोग जाते हैं। पहले भी खदान धंसने से इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं से लोग चोरी-छिपे माइका के स्क्रैप को चुनने के लिए चले जाते हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें