झारखंड में 64 इंस्पेक्टरों का हुआ प्रमोशन, अब बन गए DSP; देखें लिस्ट
झारखंड के 64 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। सरकार ने इन सभी को डीएसपी का रैंक दे दिया है। इनकी लिस्ट भी जारी की गई है।

झारखंड सरकार के गृह विभाग ने 64 इंस्पेक्टरों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। गुरुवार को इंस्पेक्टर और सार्जेंट मेजर रैंक के 64 पुलिस पदाधिकारियों को डीएसपी रैंक में प्रोन्नति दे दी। जेपीएससी के द्वारा विभागीय प्रोन्नति को लेकर हुई बैठक की अनुशंसा के बाद विभाग ने आदेश जारी किया है। जिन अधिकारियों को डीएसपी रैंक में प्रोन्नति दी गई है, उसमें चाईबासा जिला बल में पोस्टेड राजीव रंजन, सीआईडी के शंभू प्रसाद गुप्ता, सरायकेला खरसांवा के अजय कुमार, बोकारो के नवल किशोर सिंह, लोहरदगा से सुधीर कुमार प्रसाद, जगुआर से अतीन कुमार, एटीएस से नीरज कुमार सिंह, विशेष शाखा से सुशील कुमार-2, एसीबी से राजेश कुमार, जमशेदपुर से संजय कुमार- 2, बोकारो से मुकेश कुमार पांडेय, पदमा से राजकपूर, रांची से आलोक सिंह, चाईबासा से तरूण कुमार, विशेष शाखा से अखिलेश मंडल और देवघर से सहदेव प्रसाद शामिल हैं।
वहीं, सीआईडी से नवल किशोर प्रसाद, रेल धनबाद से प्रवीण कुमार, सीआईडी से उज्जवल कुमार शाह, रांची से विजय कुमार सिंह, जामताड़ा से देवेंद्र वर्मा, विशेष शाखा से नरेंद्र कुमार सिन्हा, जेपीए से विजयेता, रांची से दयानंद कुमार, लातेहार से उमेश सिंह, दुमका से श्यामानंद मंडल, एसीबी से राजीव कुमार वीर, विशेष शाखा से कुमुद सिन्हा, रामगढ़ से अजय साहू, विशेष शाखा से राम अनूप महतो, एटीएस से राकेश कुमार गुप्ता, रांची से विनोद कुमार, रामगढ़ से अजय कुमार, लोहरदगा से संदीप रंजन, रांची से तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, विशेष शाखा से लिलेश्वर महतो, बोकारो से रूपेंद्र राणा, पाकुड़ से मनोज कुमार, विशेष शाखा से सरोज सिंह, जमशेदपुर से रामबाबू मंडल, विशेष शाखा से ऋषि कुमार द्विवेदी का नाम शामिल है।
इसके अलावा एसीबी से ज्योत्सना, जमशेदपुर से विनय मंडल, रांची से महेश्वर रंजन, विशेष शाखा से अजय, जेएपीटीसी पदमा से सुधीर प्रसाद, सीआईडी से अजय प्रसाद, जमशेदपुर से मनोज कुमार, विशेष शाखा से इजाजुल हसन सिद्दिकी, पाकुड़ से राजेश सिंह, गिरिडीह से मो कमाल खान, सीआईडी से सुरेश प्रसाद, रांची से मनोज कुमार, गिरिडीह से मंटू कुमार, गिरिडीह से शैलेश प्रसाद, सीआईडी से शारदा रंजन सिंह, विशेष शाखा से हरेंद्र राय, दुमका से समीर सिंह, दुमका से हरि प्रसाद साह, धनबाद से अक्षय कुमार राम, गुमला से प्रमोद कुमार और विशेष शाखा से विनोद उरांव शामिल हैं।