Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsVipat Tarini Puja Celebrated Today with Enthusiasm in Villages

विपदतारिणी पूजा आज, गांवों में दिखा आस्था का उत्साह

फतेहपुर,प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को विपदतारिणी पूजा मनाई जाएगी। पूजा को लेकर गांवों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। महिलाओं के लिए खास इस प

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाSat, 28 June 2025 12:20 AM
share Share
Follow Us on
विपदतारिणी पूजा आज, गांवों में दिखा आस्था का उत्साह

विपदतारिणी पूजा आज, गांवों में दिखा आस्था का उत्साह फतेहपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को विपदतारिणी पूजा मनाई जाएगी। पूजा को लेकर गांवों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। महिलाओं के लिए खास इस पर्व को लेकर मंदिरों, घरों और बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। श्रद्धालु महिलाओं ने शुक्रवार से ही व्रत की तैयारी शुरू कर दी थी। मान्यता है कि यह पूजा संकटों से मुक्ति और परिवार की सुख-शांति के लिए की जाती है। विवाहित महिलाएं पति और परिवार की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। शुक्रवार को गांव के मंदिरों की सफाई और सजावट का काम पूरा कर लिया गया।

बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही। लाल धागा, आम के पत्ते, नारियल, दीया और मिट्टी के कलश की खूब बिक्री हुई। शनिवार को व्रती महिलाएं उपवास रखेंगी। दिन में मंदिरों और घरों में मां विपदतारिणी की पूजा करेंगी। पूजा के दौरान महिलाएं लाल धागे से 13 गाठे बांधेंगी। देवी से संकट हरने की प्रार्थना करेंगी। श्रद्धा, आस्था और परंपरा का यह पर्व गांवों में धार्मिक माहौल बना रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें