वट सावित्री पूजा आज, पति की लंबी उम्र के महिलाएं आज रखेंगी व्रत
वट सावित्री पूजा आज है, जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी। यह पर्व माता सावित्री की श्रद्धा और संकल्प का प्रतीक है। बाजार में बांस के पंखे, टोकरी और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी...

वट सावित्री पूजा आज, पति की लंबी उम्र के महिलाएं आज रखेंगी व्रत - बाजारों में रंग-बिरंगे बांस के पंखे, टोकरी, श्रृंगार सामग्री की हो रही है बिक्री जामताड़ा। प्रतिनिधि सुहागिनों के लिए वट सावित्री व्रत एक अत्यंत पावन और आस्था से जुड़ा पर्व है। जिसे विशेष रूप से विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मनाती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन माता सावित्री ने अपने तप, श्रद्धा और संकल्प से यमराज से अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस लिए थे। तभी से यह व्रत नारी शक्ति के दृढ़ संकल्प, प्रेम और आस्था का प्रतीक बन गया है।
पर्व को लेकर शहर के बाजार में चहल-पहल दिख रही है। तरह-तरह के रंग-बिरंगे पंखे और टोकरी सहित पूजन सामग्री एवं फलो की खरीदारी हैं। वही श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखी गई। हनुमान मंदिर के पुरोहित संजय पांडेय के अनुसार सोमवार को 10:36 के बाद व्रत पूजन एवं कथा प्रारंभ हो जाएगा। मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत में महिलाएं सोलह श्रृंगार कर वटवृक्ष (बड़ के पेड़) की पूजा करती हैं। दिन भर व्रत रखती हैं और वटवृक्ष की परिक्रमा करती हैं। इस पूजा में बांस से बने पंखे और टोकरी (डलिया) का खास महत्व होता है। जिनमें पूजा की सामग्री जैसे फल, फूल, मिठाई आदि रखी जाती है। परंपरा के अनुसार महिलाएं इस दिन बांस के पंखे और डलिया का प्रयोग करती है। वट सावित्री पूजा को लेकर बाजार में बांस की डलिया, पंखा, श्रृंगार सामग्री, फल, फूल, नारियल, और अन्य पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है। वहीं महिलाएं श्रृंगार सामग्रियों की भी खरीदारी कर रही है। फोटो जामताड़ा 04: बट सावित्री पूजा की खरीदारी के लिए दुकान में लगी भीड़
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।