Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsSeized Bike with Banned Meat in Karamatand FIR Registration Process Underway

प्रतिबंधित मांस सहित बाइक जब्त,प्राथमिकी दर्ज करने की चल रही प्रक्रिया

करमाटांड़, प्रतिनिधि।विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के पिंडारी घोषवाद मुख्य सड़क पर कथित रूप से प्रतिबंधि

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाSat, 28 June 2025 12:24 AM
share Share
Follow Us on
प्रतिबंधित मांस सहित बाइक जब्त,प्राथमिकी दर्ज करने की चल रही प्रक्रिया

प्रतिबंधित मांस सहित बाइक जब्त,प्राथमिकी दर्ज करने की चल रही प्रक्रिया करमाटांड़, प्रतिनिधि। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के पिंडारी घोषवाद मुख्य सड़क पर कथित रूप से प्रतिबंधित मांस के साथ बाइक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हालांकि प्रतिबंधित मांस को ले जाने वाला व्यक्ति भाग निकलने में सफल रहे। लेकिन विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंधित मांस ले जा रहे व्यक्ति की पहचान घोषवाद निवासी लाल मोहम्मद के रूप में की। मौके पर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रतिबंधित मांस ले जा रहे व्यक्ति बाइक सहित सड़क पर गिर गया।

जिन्हें मदद करने के लिए वे सभी पहुंचे। लेकिन बाइक सवार ने किसी प्रकार की मदद लेने से इंकार कर दिया। वहीं पीछे से सद्दाम अंसारी वाहन लेकर पहुंचा और अपने पिता लाल मोहम्मद को लेकर फरार हो गया। इधर प्रतिबंधित मांस पकड़े जाने की सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर विकास कुमार तिवारी सदल बल के घटनास्थल पर पहुंचे। जहां बाइक संख्या-जेएच 11 सी 2015 को जब्त कर लिया। वहीं बाइक पर कपड़े से ढककर प्रतिबंधित मांस को ले जाया जा रहा था। इधर पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री वासुदेव मंडल, मुकेश रवानी ,धनंजय राय, संतोष साह, विजय राय अन्य उपस्थित थे। फोटो करमाटांड़ 01: शुक्रवार को पिंडारी घोषवाद मुख्य सड़क पर कथित प्रतिबंधित मांस पकड़ने के बाद विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता की भीड़।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें