Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsBody of 58-Year-Old Man Found in Doba Suspected Drowning

डोभा से वृद्ध का शव बरामद

नाला,प्रतिनिधि। शुक्रवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत नाला पंचायत के फतेहपुर गांव से एक व्यक्ति का शव डोभा से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान 58 वर्षीय लश

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाSat, 28 June 2025 12:19 AM
share Share
Follow Us on
डोभा से वृद्ध का शव बरामद

डोभा से वृद्ध का शव बरामद नाला,प्रतिनिधि। शुक्रवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत नाला पंचायत के फतेहपुर गांव से एक व्यक्ति का शव डोभा से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान 58 वर्षीय लश्कर मरांडी के रूप में की गई। डोभा में शव देखे जाने के बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। तत्पश्चात एसआई हेमकांत ठाकुर ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर सुबह लगभग 10 बजे मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। मौके पर ग्रामीणों से पूछताछ भी की गई। इधर मृतक की विधवा टुरु मरांडी के द्वारा दिए गए आवेदन में डुबने से मौत होने का अंदेशा जताया गया है।

इस मामले को लेकर यूडी कांड संख्या- 03/25 दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जामताड़ा भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें