त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ तुलसी जयंती समारोह का हुआ शुभारंभ
जमशेदपुर। संवाददाता सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन संस्थान द्वारा तुलसी

जमशेदपुर। संवाददाता सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन संस्थान द्वारा तुलसी जयंती समारोह का शुभारंभ रविवार को हुआ। पहले दिन प्रात: 10 बजे से कक्षा 6 से 12 तक के छात्र- छात्राओं के लिये त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के 21 विद्यालयों से कुल 84 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए पुरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। तत्पश्चात संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका, उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद, महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी, कोषाध्यक्ष विमल जलन, कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता, साहित्य समिति की मार्गदर्शक डॉ रागिनी भूषण, नीलिमा पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ यमुना तिवारी व्यथित, सचिव डॉ अजय कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से गोस्वामी तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता के पूर्व प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा ली गई। तदुपरांत चुनिंदा छह टीमों के बीच पांच राउंड में त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का संचालन अरुणा भूषण शास्त्री, सूरज सिंह राजपूत एवं पुनम महानंद ने किया। प्रतियोगिता के उपरांत परिणाम घोषित की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किये गये । कार्यक्रम को सफल बनाने में साहित्य समिति के डॉ रागिनी भूषण, डॉ नीलिमा पाण्डेय, यमुना तिवारी व्यथित, डॉ अशोक पाठक स्नेही, सुरेश चन्द्र झा, डॉ वीणा पाण्डेय भारती, डॉ अजय कुमार ओझा, माधवी उपाध्याय,उपासना सिन्हा, दिव्येन्दु त्रिपाठी, वसंत जमशेदपुरी, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, राजेन्द्र साह राज, मनीष सिंह वंदन, सूरज सिंह राजपूत, क्षमाश्री दूबे, निशांत सिंह, हरिहर राय चौहान, शिव नंदन सिंह, हरभजन सिंह रहबर प्रमुख रहे। मौके पर बडी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। इन्हें मिला पुरस्कार प्रथम - ए.आई.डब्ल्यू.सी. एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस प्रथम - डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर द्वितीय - श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर तृतीय - केरला पब्लिक स्कूल, बर्मामाइन्स प्रोत्साहन - जूस्को स्कूल, साउथ पार्क प्रोत्साहन - भारत सेवाश्रम संघ, प्रणव चिल्ड्रेन वर्ल्ड
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।