Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTata Steel Union Election Controversy Allegations of Unfair Practices

जुस्को यूनियन चुनाव पर दोनों पक्षों के बीच रार जारी

टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन चुनाव में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच विवाद गहराता जा रहा है। विपक्ष ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं, जबकि सत्ता पक्ष ने इसके जवाब में पहले हुए...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 27 June 2025 06:14 PM
share Share
Follow Us on
जुस्को यूनियन चुनाव पर दोनों पक्षों के बीच रार जारी

टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन (पहले जुस्को श्रमिक यूनियन) चुनाव पर विपक्ष तथा सत्ता पक्ष के बीच रार थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष ने एक बार फिर चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाया तथा चुनाव पदाधिकारी व चुनाव समिति पर सत्ता पक्ष के समर्थन में काम करने का आरोप लगाया। विपक्ष के इस आरोपों पर सत्ता पक्ष ने भी पलटवार किया। कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, डिप्टी प्रेसिडेंट रविकांत शुक्ला, महामंत्री सीडीएस कृष्णा समेत कई पदाधिकारियों ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि इसी चुनाव पदाधिकारी तथा चुनाव समिति की देखरेख में पहले हुए चुनाव में विपक्ष से महामंत्री के पद पर वीडी गोपालकृष्णा तथा कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर वाईपी सिंह निर्वाचित हुए थे।

पिछले चुनाव में विपक्ष के 12 में 7 पदाधिकारी चुनकर आए थे। करीब 12 से 13 कमेटी मेंबर जीते थे। क्या वे सभी गलत ढंग से चुनकर आए थे? तब विपक्ष ने सवाल क्यों नहीं उठाया था। कभी विपक्ष ने चुनाव पदाधिकारी का निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशंसा किया था तथा धन्यवाद दिया था। सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर आरोप लगाने के बजाय हार पर आत्मचिंतन करने को कहा कि आखिर क्यों मजदूरों ने इस बार उनलोगों को नकार दिया। सत्ता पक्ष ने कहा कि मजदूरों ने पिछले चुनाव में विपक्ष को काम करने का मोका दिया था। अगर काम नहीं करेंगे, अपने बिजनेस पर ध्यान देंगे तो मजदूर नकारेंगे ही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें