Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTata Cummins Union Vice President Accuses Leaders of Caste-based Abuse Under SC ST Act

टाटा कमिंस : यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष व महामंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई

टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष रामाकांत करुआ ने अध्यक्ष दीपेंदु चक्रवर्ती और महामंत्री सुमित दास पर जाति सूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसटी-एससी एक्ट के तहत प्राथमिकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 23 May 2025 06:13 PM
share Share
Follow Us on
टाटा कमिंस : यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष व महामंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई

टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष रामाकांत करुआ ने यूनियन के अध्यक्ष दीपेंदु चक्रवर्ती और महामंत्री सुमित दास के खिलाफ जाति सूचक गालियां देने और लगातार अपमानित करने का आरोप लगाते हुए बिरसानगर अनुसूचित जाति जनजाति थाना में एसटी-एससी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें 6 वर्षों के लिए टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन से निष्कासित किया गया है। थाना प्रभारी सुनीता सोय ने बताया कि मामले की उचित जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बिरसानगर थाना परिसर में आदिवासी मूलवासी समाज के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें आदिवासी सुरक्षा परिषद जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा, केंद्रीय मुखी समाज के अध्यक्ष हरि मुखी, कांग्रेस पार्टी एससी सेल के जिला अध्यक्ष लखींदर करुआ, बीजेपी नेता दिलीप सिंह सहित कई अन्य समाजसेवी और स्थानीय नेता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें