टाटा कमिंस यूनियन के पूर्व पदाधिकारी छह वर्षों के लिए निष्कासित
टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष रामाकांत करुआ को छह वर्षों के लिए यूनियन से निष्कासित कर दिया गया है। उन पर संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। यूनियन अध्यक्ष दीप्तेंदू...

टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष रामाकांत करुआ को यूनियन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में छह वर्षों के लिए यूनियन की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। यह निर्णय यूनियन अध्यक्ष दीप्तेंदू चक्रवर्ती और कमेटी के सदस्यगण ने लिया। रामाकांत करुआ को इस संबंध में पत्र भी भेजा गया है। इसके पहले यूनियन की स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य मनोज सिंह और धीरज सिंह को भी छह वर्ष के लिए निष्कासन का सामना करना पड़ा है। वहीं, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं वर्तमान कमेटी सदस्य एहसान अहमद सिराजी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। विरोधी नेताओं का मानना है कि आगामी यूनियन चुनाव को देखते हुए प्रतिद्वंद्वियों को किनारा किया जा रहा है।
यूनियन अध्यक्ष द्वारा जारी निष्कासन पत्र में बताया गया है कि 15 फरवरी को रामाकांत करुआ ने संगठन विरोधी कार्य किए, कार्यकारिणी समिति के सर्वसम्मति निर्णय के बावजूद कैंटीन बहिष्कार जारी रखा, सदस्यों को भड़काया और प्रबंधन तथा यूनियन के अधिकृत वाट्सअप ग्रुप में धमकी दी। इन आरोपों पर रामाकांत के जवाब से असहमति जताते हुए उन्हें छह वर्ष के लिए यूनियन की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।