राष्ट्रीय स्तर पर सवर्ण आयोग और भाजपा में सवर्ण मोर्चा बने : महासंघ
जमशेदपुर में सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सवर्णों की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर ध्यान आकृष्ट किया। ज्ञापन में सवर्ण आयोग के गठन और...
जमशेदपुर। सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने राष्टीय अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को एक ज्ञापन केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह को सौंपकर उनका ध्यान सवर्णों के वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक स्थिति की ओर आकर्षित किया। ज्ञापन में केंद्रीय स्तर पर सवर्ण आयोग और पार्टीगत रूप से भाजपा में सवर्ण मोर्चा गठित करने की दिशा में पहल करने की मांग की। त्रिपाठी ने बताया कि समाज का सबसे बड़ा बुद्धिजीवी वर्ग जो राष्ट्र चिंतक और राष्ट्र भक्ति का अप्रतिम वाहक सदियों से रहा है। वह आज देश में दोयम दर्जे का नागरिक बन कर रह गया है। त्रिपाठी ने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में पार्टीगत हिस्सेदारी सवर्ण मोर्चा और संस्थागत सुरक्षा सवर्ण आयोग न होने से सवर्ण समाज में यह भ्रांति जोड़ो से पैठ करती जा रही कि देश की सत्ता में कोई भी हो, सामाजिक रूप से सवर्ण समाज को जन्मजात शोषक एवं उत्पीड़क के रूप में स्थापित कर उसे घृणा के पात्र के रूप में परोस रहा, जो पीड़ादायक हैं।
जबकि सत्यता ये है कि सवर्ण समाज सदियों से समरसता, समतामूलक व्यवस्था और हर वर्ग की हित के अनुरूप त्याग और बलिदान करता आया है।साथ ही सभी वर्ग के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक हितों की अब तक रक्षा की है। अतः सवर्ण महासंघ ने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सवर्णों के लिए राजनैतिक एवं संस्थागत सुरक्षा के लिए अविलंब राष्ट्रीय स्तर पर सवर्ण आयोग का गठन पर सहमति दें। साथ ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में सवर्ण मोर्चा के गठन को मंजूरी देकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास की सोच को सार्थक करने की दिशा में पहल करें। त्रिपाठी ने कहा कि भारत की सामाजिक व्यवस्था में सवर्ण समाज के लिए आयोग और पार्टीगत रूप से मंच मोर्चा का न होना आज उन्हें दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया है। इससे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का गौरव भी ग्रसित हो चुका है। प्रतिनिधिमंडल में सांवर लाल शर्मा (राष्टीय उपाध्यक्ष), बाबू बिरेंद्र सिंह (प्रदेश अध्यक्ष झारखंड), अनिशा सिंहा (प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा), रजनी सिंह (संयोजक महिला मोर्चा), रविशंकर तिवारी (प्रदेश महामंत्री), प्रमोद कुमार उपाध्याय (जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष), मनीष सिंह वंदन (जिलाध्यक्ष सरायकेला खरसावां), रविकांत तिवारी, (प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल), विजय कुमार सिंह (जिला मीडिया प्रभारी) सहित अन्य लोग शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।