Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsNisar Hasan Arrested at Delhi Airport for Involvement in Multiple Murders

राजा सिंह और पवन हत्याकांड का आरोपी निसार दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

मानगो के राजा सिंह और पवन यादव की हत्या में शामिल निसार हसन उर्फ निशु को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। निसार बहरीन से लौटने के बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा पहचाना गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 20 June 2025 05:48 PM
share Share
Follow Us on
राजा सिंह और पवन हत्याकांड का आरोपी निसार दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

मानगो के राजा सिंह और पवन यादव की हत्या में संलिप्त निसार हसन उर्फ निशु को दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। निसार बहरीन से दिल्ली लौटा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे पहचान लिया और उसे साथ ले गए। इसकी सूचना जमशेदपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। सूचना पाकर जमशेदपुर पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। निसार को जमशेदपुर लाया जाएगा, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। निसार पर मानगो में 26 अगस्त 2023 को पवन यादव की हत्या और 2 फरवरी 2024 को राजा सिंह हत्याकांड में संलिप्त होने का आरोप है।

वहीं, 23 दिसंबर 2021 को सोनारी में गैंगस्टर गणेश सिंह पर बम से हुए हमले में भी निसार का नाम सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने 9 मई 2022 को निसार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद उसने देश छोड़ दिया था और बहरीन में जाकर बस गया था। एसएसपी पीयूष पांडेय ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले दिनों हुए क्राइम मीटिंग में पेंडिंग मामलों के निष्पादन का आदेश दिया गया था। इसके बाद से ही निसार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया था। इसका फायदा यह मिला कि जैसे ही निसार दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा, वहां मौजूद टीम ने उसे पहचान लिया और गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एक टीम को रवाना किया गया है। उसके आने के बाद पूछताछ में अन्य जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। वीडियो जारी कर कहा-पुलिस कर सकती है एनकाउंटर इधर, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार होने के बाद निशु ने वीडियो जारी कर कहा कि उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही जमशेदपुर पुलिस उसे लेने पहुंचेगी। वीडियो में उसने आगे कहा कि उसे डर है कि कहीं जमशेदपुर पुलिस उसका एनकाउंटर न कर दे। विनय सिंह हत्याकांड में भी पुलिस को थी निसार की तलाश एमजीएम थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए विनय सिंह हत्याकांड में भी पुलिस को निसार की तलाश थी। हालांकि निसार की संलिप्तता सामने नहीं आई थी। निसार ने विनय सिंह की हत्या के बाद भी एक वीडियो जारी कर कहा था कि विनय सिंह की हत्या से उसका कोई लेना-देना नहीं है। वह देश से बाहर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें