फागू बास्की को संताली का साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार
साहित्य अकादमी ने 2025 के संताली युवा पुरस्कार के लिए फागू बस्की के नाम की घोषणा की है। इस निर्णय के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 23 लेखकों को पुरस्कार देने के लिए अनुमोदित किया गया। विजेताओं...

साहित्य अकादमी की ओर से इस साल संताली का साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2025 फागू बस्की को देने की घोषणा की गई है। बुधवार को साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में अकादेमी के कार्यकारी मंडल ने इसे लेकर एक बैठक की। इस बैठक के बाद 23 लेखकों को साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार 2025 देने के लिए अनुमोदित किया। इन लेखकों की पुस्तकों को त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरस्कार हेतु चुना है। नियमानुसार, कार्यकारी मंडल ने निर्णायकों के बहुमत अथवा सर्वसम्मति के आधार पर चयनित पुस्तकों को पुरस्कार के लिए संस्वीकृत किया।
इस वर्ष डोगरी भाषा में कोई पुरस्कार नहीं है। निर्णायक मंडलों के जिन सदस्यों की संस्तुतियों के आधार पर युवा साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की गई, उनके नामों की भाषानुसार सूची जारी कर दी गई है। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और 50,000 रु. की राशि बाद में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में प्रदान किए जायेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।