Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsLeepa Gorai Tops Jharkhand Intermediate Arts Exam with 460 Marks

पांच वर्ष से छात्राएं ही बन रहीं टॉपर

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की इंटरमीडिएट कला संकाय परीक्षा में लिपा गोराई ने 460 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वह पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा हैं। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 6 June 2025 05:40 PM
share Share
Follow Us on
पांच वर्ष से छात्राएं ही बन रहीं टॉपर

जमशेदपुर, विकास कुमार पांडेय। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की इंटरमीडिएट कला संकाय परीक्षा में लिपा गोराई ने 460 अंकों के साथ न केवल जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया, बल्कि पिछले पांच वर्ष में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा भी बन गई हैं। वह एलबीएस प्लस टू हाईस्कूल, जयपुरा, बहरागोड़ा की छात्रा हैं और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आती हैं। लिपा गोराई ने इस वर्ष 460 अंकों के साथ जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। खास बात यह है कि जिले में लगातार पांचवें साल भी किसी छात्रा ने ही कला संकाय में टॉप किया है। 2021 से लेकर 2025 तक की बात करें तो हर वर्ष लड़कियों ने ही टॉपर सूची में पहला स्थान पाया है।

2021 में लक्ष्मी कुमार (448 अंक) ने विमेंस कॉलेज, जमशेदपुर से टॉप किया था। 2022 में बुल्टी गोराई (451 अंक) ने, वहीं 2023 में पूजा मार्डी (452 अंक) ने श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज से जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। 2024 में श्रुति कुमार ने आदिवासी हाईस्कूल, सीतारामडेरा से 454 अंक लाकर टॉप किया था। अब 2025 में लिपा गोराई ने 460 अंकों के साथ नया कीर्तिमान रच दिया है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि पांच वर्षों में जिले में कला संकाय की टॉपर सूची पर बेटियों का ही दबदबा रहा है। लिपा गोराई का 460 अंकों का स्कोर पिछले सभी जिला टॉपर्स के अंकों से अधिक है। उन्होंने बुल्टी गोराई (2022), पूजा मार्डी (2023) और श्रुति कुमार (2024) को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछले पांच साल के टॉपर 2025: लीपा गोराई - 460 अंक - एलबीएस प्लस टू हाईस्कूल, जयपुरा 2024: श्रुति कुमार - 454 अंक - आदिवासी हाईस्कूल, सीतारामडेरा 2023: पूजा मार्डी - 452 अंक - श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज 2022: बुल्टी गोराई - 451 अंक - विमेंस कॉलेज, जमशेदपुर 2021: लक्ष्मी कुमार - 448 अंक - विमेंस कॉलेज, जमशेदपुर 2022 में सबसे अधिक 97.79 प्रतिशत बच्चे हुए थे पास परीक्षा में पिछले चार वर्ष में पासिंग प्रतिशत में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। साल 2022 में पासिंग प्रतिशत सबसे अधिक 97.79% था, जबकि 2023 में यह थोड़ा कम होकर 96.7% रहा। इसके बाद 2024 में यह प्रतिशत गिरकर 95.26% हो गया, जो इस अवधि में सबसे कम रहा। लेकिन 2025 में फिर से सुधार हुआ और पासिंग प्रतिशत बढ़कर 95.62% हो गया, जिससे स्थिति बेहतर हुई। इस तरह, चार वर्ष में पासिंग प्रतिशत 95% के पार ही रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें