Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJharkhand National Film Festival 2025 Celebrating Local Culture and Cinema

झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 : 10 देशों से फिल्म प्रविष्टियां, अक्टूबर में जमशेदपुर करेगा मेजबानी

झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी जमशेदपुर में 2025 में झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन होगा। अब तक 10 देशों से फिल्में आई हैं। स्थानीय भाषाओं की फिल्मों के लिए निशुल्क प्रविष्टि की गई है। महोत्सव...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 28 June 2025 05:58 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 : 10 देशों से फिल्म प्रविष्टियां, अक्टूबर में जमशेदपुर करेगा मेजबानी

जमशेदपुर। झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी जमशेदपुर एक बार फिर सिनेमा के रंग में रंगने को तैयार है। वर्ष 2018 से लगातार आयोजित हो रहा झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (JNFF) अब अपनी छठी कड़ी की ओर अग्रसर है, जिसका आयोजन अक्टूबर 2025 में किया जाएगा। इसकी तैयारियां ज़ोरशोर से शुरू हो चुकी हैं।अस्मा इंडिया चैरिटेबल और मित्रा प्रोडक्शन द्वारा आयोजित इस महोत्सव को अब तक 10 देशों से फिल्म प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं, जिनमें अमेरिका, जापान, ब्राज़ील और जर्मनी जैसे देश शामिल हैं। आयोजकों ने बताया कि इस बार झारखंड की स्थानीय भाषाओं जैसे नागपुरी, खोरठा, संथाली, मुंडारी आदि में बनने वाली फिल्मों के लिए निशुल्क प्रविष्टि की व्यवस्था की गई है।महोत्सव

में पारंपरिक कला जैसे छऊ नृत्य, नागपुरी गीत, संथाली कहानियों और खोरठा संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियाँ इसकी खास पहचान होंगी। आयोजन की कमान शालिनी प्रसाद, संजय उदय सतपथी, राजू मित्रा और शिवांगी सिंह जैसे रचनात्मक लोगों के हाथों में है। फिल्म चयन के लिए अनुभवी ज्यूरी पैनल का गठन किया गया है, जिसमें अनिल शर्मा, मानसिंह माझी, सुदीला गोस्वामी जैसे नाम शामिल हैं।इस बार प्रतिभागियों के लिए मास्टरक्लास, पैनल चर्चा और नेटवर्किंग सेशन का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे स्थानीय कलाकारों को व्यावसायिक मंच और प्रशिक्षण मिल सके। आयोजन का उद्देश्य झारखंड की संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना और राज्य को फिल्म निर्माण के केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें