जिले के नाट्य दल गीता थिएटर ने निदेशालय में पेश किया नशा करें नाश नामक नाटक
झारखंड सरकार द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रांची में नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई। 30 से अधिक नाट्य दलों ने भाग लिया, जिसमें जमशेदपुर का गीता थिएटर...
जमशेदपुर। झारखंड सरकार के द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत झारखंड सरकार के कला निदेशालय के द्वारा नाटक प्रतियोगिता का आयोजन रांची के ऑड्रे हाउस में किया गया था। प्रतियोगिता में समस्त झारखंड से 30 से अधिक नाट्य दलों ने अपनी प्रस्तुतिय दी। सभी नाट्य दलों के कलाकारों ने अपने नाट्य प्रस्तुतियों से मादक पदार्थों से हानि और इससे बचाव का संदेश दिया। इसमें जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर से नाट्य कलादल गीता थिएटर ने हिस्सा बनकर नशा करे नाश नामक नाटक की प्रस्तुति दी। निर्देशक प्रेम दीक्षित एवं गीता कुमारी ने सहज तरीके से जागरूकता संदेश के साथ-साथ मनोरंजन और भावपूर्ण दृश्यों से सजाया था।
इसमें पहले एक निम्न मध्यवर्गीय खुशहाल परिवार को दिखाया गया जो नशा को जानता ही नहीं था। पर पड़ोस के नशेड़ी के साथ दोस्ती के कारण पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।