Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsInstagram Stunt Gang Arrested for Armed Robbery 10 Members Detained

गर्लफ्रेंड की जरूरतों को पूरा करने के लिए करते थे लूटपाट, गिरोह के 10 गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर बाइक स्टंट बनाकर चर्चित होने वाले युवकों का एक गैंग लूटपाट में शामिल था। सिदगोड़ा पुलिस ने इस गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया। ये लोग हथियार के बल पर राह चलते लोगों को लूटते थे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 27 June 2025 06:13 PM
share Share
Follow Us on
गर्लफ्रेंड की जरूरतों को पूरा करने के लिए करते थे लूटपाट, गिरोह के 10 गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर चर्चित होने की सनक ने कुछ युवकों को इस कदर अंधा कर दिया कि स्टंट के बाद वे लूटपाट करने लगे। उनकी यह फिल्मी कहानी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। सिदगोड़ा पुलिस ने ऐसे ही एक गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो पहले इंस्टाग्राम पर बाइक स्टंट की वीडियो बनाता था और बाद में हथियार के बल पर लोगों को लूटने लगा। गिरोह के कुल दस सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार युवकों में राजा सिंह उर्फ मुर्गी जल्लाद, साहिल सिंह सरदार उर्फ रैफर, सौरभ कुमार उर्फ लादेन, शुभम कालिंदी, सागर नाग, मुकेश गोराई, पीयूष डे, महेश सिंह भूमिज, अतीश कुमार नाग और देवा बेहरा शामिल हैं।

ये सभी एक्सएनआर 46 नामक इंस्टाग्राम ग्रुप से जुड़े थे। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि शुरुआत में ये युवक महज सोशल मीडिया पर नाम कमाने के लिए बाइक स्टंट की रील्स बनाते थे। लेकिन धीरे-धीरे ये अपराध की दुनिया में कदम रख चुके थे। इन्होंने सुनसान इलाकों में राह चलते लोगों को हथियार दिखाकर लूटना शुरू कर दिया। पुलिस को शिकायतें मिल रही थी कि कुछ बाइकर्स गैंग लूट की घटना को अंजाम दे रहे है। इसके बाद पुलिस ने बुधवार रात सिदगोड़ा क्षेत्र में छापेमारी कर पहले महेश सिंह को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर बाकी सदस्यों को भी धर दबोचा गया। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, चोरी की कार, बाइक और कई मोबाइल बरामद किए हैं। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि लूट में महेश सिंह भूमिज और पीयूष डे शामिल रहते थे। लूट का जो भी पैसा आता, उसका बड़ा हिस्सा ये दोनों रखते थे। इस पैसे से गर्लफ्रैंड को महंगे गिफ्ट देना और उसकी जरूरतों पर खर्च करते थे। इसके अलावा बाइक मॉडिफाई भी करते थे। पुलिस ने कुछ माह पहले रैश ड्राइविंग के मामले में भी पीयूष को पकड़ा था, जिसके बाद पुलिस ने बाइक पर भारी जुर्माना भी लगाया था। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी राजा सिंह और सौरभ कुमार पर उसके साथी के अपहरण कर हत्या का भी आरोप है। इसके अलावा भी दोनों अन्य आरोपों में भी जेल जा चुके हैं। महिलाओं से छेड़खानी की आ रही थीं शिकायतें सिटी एसपी ने बताया कि सभी आरोपी महिलाओं से छेड़खानी भी करते थे। विमेंस यूनिवर्सिटी के पास सभी रैश ड्राइविंग करते हुए वहां की छात्राओं से छेड़खानी करते थे। इसकी शिकायत भी लगातार पुलिस को मिल रही थी। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है। सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रही है, ताकि ऐसे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें