Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsHundreds of Wheelchairs Collecting Dust in Potka Block Office A Call for Accountability

पोटका में धूल फांक रही व्हीलचेयर, जवाबदेही तय हो : भाजपा

पोटका प्रखंड कार्यालय में सैकड़ों व्हीलचेयर वर्षों से धूल फांक रही हैं। ये व्हीलचेयर दिव्यांगों तक नहीं पहुंच पाईं, जबकि करदाताओं की गाढ़ी कमाई से खरीदी गई थीं। भाजपा के नेता दिनेश कुमार ने प्रशासन की...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 27 June 2025 06:21 PM
share Share
Follow Us on
पोटका में धूल फांक रही व्हीलचेयर, जवाबदेही तय हो : भाजपा

पोटका प्रखंड कार्यालय परिसर में सैकड़ों की संख्या में व्हीलचेयर वर्षों से धूल फांक रही हैं। इनमें से कई अब कबाड़ बनने की स्थिति में पहुंच चुकी हैं। करदाताओं की गाढ़ी कमाई से खरीदी गईं ये व्हीलचेयर उन दिव्यांगों तक नहीं पहुंच पाईं, जो वर्षों से सहायता के लिए प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के चक्कर काट रहे हैं। प्रशासन की इस लापरवाही पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पोटका प्रखंड कार्यालय की कार्य संस्कृति सवालों के घेरे में है। सैकड़ों व्हीलचेयर वितरण के बजाय धूल फांक रही हैं।

यह लापरवाही नहीं, जनसेवा के नाम पर मजाक है। इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। दिनेश ने झारखंड के मुख्यमंत्री और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से इस मामले में जवाबदेही तय करने और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह दृश्य प्रशासनिक संवेदनहीनता का प्रतीक है और दिव्यांगों को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में सरकार की कथनी-करनी के अंतर को उजागर करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें