अमरनाथ गिरोह के निसार से मिलेगा हथियारों का सुराग
बहरीन से लौटे अमरनाथ गिरोह के सदस्य निशु को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। उसे जमशेदपुर पुलिस को सौंपा गया है। निशु को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जिससे गिरोह के हथियारों और अन्य सदस्यों...

बहरीन से लौट रहे अमरनाथ गिरोह के सदस्य निशु को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार करने के बाद उसे जमशेदपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। उसे जमशेदपुर लाने की तैयारी पुलिस कर रही है। वह लंबे समय से फरार था और अमरनाथ गिरोह से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों में शामिल बताया जा रहा है। अब पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड पर पूछताछ के दौरान अमरनाथ गिरोह के हथियारों के जखीरे को लेकर अहम सुराग मिल सकते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, निशु को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया जा रहा है। इसके बाद उसे दोबारा न्यायिक हिरासत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
जांच अधिकारियों को भरोसा है कि निशु से पूछताछ में गिरोह के छिपे हथियारों और अन्य सदस्यों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। गिरोह में वर्चस्व की जंग, मनीष से हुआ था विवाद पुलिस पूछताछ में निशु ने स्वीकार किया कि उसका अमरनाथ गिरोह के एक अन्य सक्रिय सदस्य माशूक मनीष से विवाद हो गया था। इसी कारण उसने खुद को गिरोह से अलग कर लिया था। बताया जा रहा है कि गिरोह के भीतर लंबे समय से वर्चस्व को लेकर तनाव चल रहा था, जिसका असर उनके आपसी संबंधों पर पड़ा। दिल्ली में दबोचा गया, बहरीन से लौट रहा था गौरतलब है कि निशु लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। जैसे ही वह बहरीन से दिल्ली लौटा, इमिग्रेशन विभाग ने अलर्ट के आधार पर उसे दबोच लिया। इसके बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने में जुटी है कि अमरनाथ गिरोह के पास मौजूद हथियार कहां छिपाए गए हैं और गिरोह की आगामी योजनाएं क्या थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।