Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsEnvironmental Awareness Competition Art Speech Quiz Essay on June 4

राजेंद्र विद्यालय में पर्यावरण जागरूकता पर प्रतियोगिताएं 4 को

युगांतर प्रकृति मासिक पत्रिका 4 जून को चित्रकला, भाषणकला, क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम राजेंद्र विद्यालय परिसर में अपराह्न 3 से शाम 6 बजे तक होगा। प्रतियोगिता का...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 15 May 2025 11:00 AM
share Share
Follow Us on
राजेंद्र विद्यालय में पर्यावरण जागरूकता पर प्रतियोगिताएं 4 को

मासिक पत्रिका युगांतर प्रकृति 4 जून को चित्रकला, भाषणकला, क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। यह आयोजन पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गरम नाला स्थित राजेंद्र विद्यालय परिसर में अपराह्न 3 से शाम 6 बजे तक होगा।पत्रिका के संरक्षक जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय हैं। आयोजन से जुड़े एसपी सिंह, मंजू सिंह और पवन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता दो समूहों में होगी। पहला समूह कक्षा 6 से 8 और दूसरा समूह कक्षा 9 से 11 तक के विद्यार्थियों का होगा।निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय दोनों समूहों के लिए जमशेदपुर का पर्यावरण है, जिसमें समूह एक के प्रतिभागियों को अधिकतम 200 शब्द और समूह दो के प्रतिभागियों को 500 शब्दों में निबंध लिखना होगा।

भाषण प्रतियोगिता के लिए समूह एक का विषय शहरी पर्यावरण की समस्या और समूह दो का विषय जल-नगर समन्वय रखा गया है। सभी प्रतियोगिताएं हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएंगी। सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं इसमें भाग ले सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें