डॉ अशोक कुमार झा फिर बने कोल्हन विश्वविद्यालय के प्रवक्ता
कोल्हन विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने एलबीएसएम कॉलेज करनडीह के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा को विश्वविद्यालय का प्रवक्ता एवं मीडिया सेल को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। डॉ. झा ने पहले भी कई...
जमशेदपुर। कोल्हन विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता के निर्देश पर एलबीएसएम कॉलेज करनडीह जमशेदपुर के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा को विश्वविद्यालय का प्रवक्ता एवं मीडिया सेल को-ऑर्डिनेटर नामित किया है। डॉ. झा पूर्व में भी कोल्हन विश्वविद्यालय के कुलानुशासक, विधि अधिकारी, प्रथम अपील अधिकारी,एवं प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं वर्ष 2016 से 2021 के मध्य तक दे चुके हैं। इन सभी पदों पर उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होती रही है। डॉ. झा साहित्य के क्षेत्र में भी एक चर्चित नाम हैं। इनकी 27 पुस्तकें मैथिली हिंदी एवं संथाली में लिखित अनुदित एवं संपादित प्रकाशित हैं।
वर्तमान कुलपति ने एक बार फिर डॉ. झा के अनुभव का उपयोग करने का फैसला किया है। डॉ झा एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य के रूप में भी लगातार विभागीय, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों के आयोजन तथा कॉलेज परिसर को सत्य प्रतिशत सौर ऊर्जा पर आधारित कैंपस के रूप में विकसित करने के लिए चर्चा में रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।