Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsCentral Minister Giriraj Singh Criticizes Jharkhand Government for Supporting Bangladeshi and Rohingya Infiltrators

आदिवासियों के हितों की रक्षा में झारखंड सरकार विफल: गिरिराज सिंह

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के लिए लाल कालीन बिछा रही है, जिससे झारखंड की सांस्कृतिक पहचान खतरे में है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 24 June 2025 06:19 PM
share Share
Follow Us on
आदिवासियों के हितों की रक्षा में झारखंड सरकार विफल: गिरिराज सिंह

केंद्रीय कपड़ा मंत्री मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के लिए रेड कारपेट बिछा रखा है, जिससे झारखंड की मूल सांस्कृतिक पहचान खतरे में पड़ रही है। कहा कि यहां की सरकार झारखंड को बंगाल बनाना चाहती हैं और बंगाल की सरकार उसको बांग्लादेश। सिंह यहां सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले सर्किट हाउस और साकची भाजपा कार्यालय में पार्टी की ओर से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि हेमंत खुद को आदिवासी नेता कहते हैं, लेकिन उनका झुकाव बांग्लादेशियों की तरफ है। झारखंड के 13 जिलों की डेमोग्राफी बदल चुकी है और आदिवासी समाज हाशिए पर जा रहा है।

झारखंड में बांग्लादेशी और रोहंगिया को यहां की मठाबंधन सरकार बसाने का काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार की राजनीति पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव में एनडीए की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बनेगी। लालू अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, लेकिन बिहार की जनता अब ‘गब्बर को दोबारा सत्ता में नहीं लाना चाहती। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में काली शर्मा, जटाशंकर पांडेय, दीपू सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस दौरान वे भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए। नेताजी सुभाष विवि के दीक्षांत के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यही बातें दोहराई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें