Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsCentenary Celebration of Ol Chiki Script and Santhal Heroes at Jamshedpur Event

ओल चिकी लिपि के सौ वर्ष पूर्ण होने पर आज सम्मानित होंगी कई हस्ती

ऑल इंडिया संताली फिल्म एसोसिएशन द्वारा 28 जून को जमशेदपुर में 'ओल चिकी' लिपि के सौ वर्ष और संथाल हूल के नायक शहीद सिद्धू-कान्हू की स्मृति में समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कई विशिष्ट व्यक्तियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 28 June 2025 02:27 PM
share Share
Follow Us on
ओल चिकी लिपि के सौ वर्ष पूर्ण होने पर आज सम्मानित होंगी कई हस्ती

ऑल इंडिया संताली फिल्म एसोसिएशन के बैनर तले 28 जून को'ओल चिकी' लिपि के सौ वर्ष पूर्ण होने एवं संथाल हूल के नायक शहीद सिद्धू-कान्हू हूल समारोह की स्मृति में माइकल जॉन सभागार, जमशेदपुर में एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ओल चिकी लिपि के प्रचार-प्रसार में ऐतिहासिक योगदान देने वाले अनेक विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें पंडित रघुनाथ मुर्मू के साथ छापाखाना चलाने वाले स्व. फ़ूरमल किस्कू, प . रघुनाथ मुर्मू सान्निध्य में कार्य करते हुए लिपि को जन-जन तक पहुंचाने वाले स्व. हजम चरण मुर्मू, संताली लोकगीतों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले एवं राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित दुर्गा चरण मुर्मू, संताली सिनेमा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कलाकार गंगा रानी थापा, चर्चित गायिका रानी मार्डी तथा वर्षों से आदिवासी मुद्दों को मीडिया में उजागर करने वाले वरिष्ठ पत्रकार विनय पूर्ति जैसे अनेक हस्तियों को सम्मिलित किया गया है।कार्यक्रम

के दौरान रमेश हांसदा द्वारा लिखित संताली सिनेमा साहित्य की प्रथम पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा। इस पुस्तक में संताली सिनेमा के विकास, सामाजिक-सांस्कृतिक प्रभाव, एवं राजनीतिक पहलुओं का दस्तावेजीकरण किया गया है। पुस्तक का प्रकाशन स्पर्धा पब्लिकेशन द्वारा किया गया है, और इसे अमेज़न, फ्लिपकार्ट सहित विश्व स्तर पर ई-बुक के रूप में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस समारोह में देशभर से आए प्रबुद्धजन, प्रोफेसर, संताली एवं हिंदी साहित्यकार, फिल्म निर्देशक, निर्माता, गायक और ओल चिकी लिपि से जुड़े लेखकगण शामिल होंगे। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर संताली लोकगीतों को नई ऊंचाई देने वाले कलाकार नुना राम मुर्मू की संगीतमय प्रस्तुति भी शामिल है, जिन्होंने दिल्ली सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय मंचों पर संताली लोकधुनों का गौरव बढ़ाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें