Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsAnger Rises as Rabid Dog Attacks 5 People in West Bengal

हाथीखेदा मंदिर के पास 3 छऊ कलाकार समेत 8 को कुत्ते ने काटा

बोड़ाम थाना क्षेत्र में लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर के पास एक पागल कुत्ते ने 5 लोगों को काट लिया। घायलों में सागेन मुर्मू और जमशेदपुर का एक युवक शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन की अनदेखी से लोग डरे हुए हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 25 June 2025 06:01 PM
share Share
Follow Us on
हाथीखेदा मंदिर के पास 3 छऊ कलाकार समेत 8 को कुत्ते ने काटा

बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर के आगे पश्चिम बंगाल के छऊ नृत्य दल से जुड़े 3 कलाकार समेत 5 लोगों को एक पागल कुत्ते ने काट लिया। इनमें एक जोबा गांव निवासी सागेन मुर्मू एवं एक जमशेदपुर निवासी युवक शामिल हैं। सागेन मुर्मू ने पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल जाकर एंटी रेबीज के टीके लगवाए। स्थानीय लोगों द्वारा भगाए जाने पर कुत्ते ने करीब दो किमी दूर भूला मोड़ पर 3 अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया। इनमें दिघी गांव निवासी छुटु प्रमाणिक एवं एक बच्चा भी शामिल हैं। वहीं, तीसरा व्यक्ति भूला टोला बारियादा का निवासी है।

छुटू प्रमाणिक का जख्म गहरा होने पर निजी नर्सिंग होम से इंजेक्शन खरीदकर लगवाया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। करीब डेढ़ माह से जारी कुत्ते के काटने की घटना से लोग चिंतित हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई उपाय नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। भूला निवासी कल्लोल कर्मकार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर के बाद हुई घटना के बाद क्षेत्र के लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें