Hindi Newsझारखंड न्यूज़jagnnatth yatra in ranchi procession

रांची में निकली जगन्नाथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में पूजा करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। लंबी लाइनें लगी रहीं।श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। रथ को खींचने के लिए हर कोई उत्साहित है। छोटानागपुर की ऐतिहासिक रथ यात्रा शुक्रवार को रातू किले के जगन्नाथ मंदिर परिसर से निकली।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानFri, 27 June 2025 01:39 PM
share Share
Follow Us on
रांची में निकली जगन्नाथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में पूजा करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। लंबी लाइनें लगी रहीं।श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। रथ को खींचने के लिए हर कोई उत्साहित है। छोटानागपुर की ऐतिहासिक रथ यात्रा शुक्रवार को रातू किले के जगन्नाथ मंदिर परिसर से निकली। गुरुवार को दिन में राजपुरोहित भोलानाथ मिश्र, करुणा मिश्र सहित अन्य पुरोहितों द्वारा भगवान जगन्नाथ की नेत्रदान प्रक्रिया पूरी कराई गई। नेत्रदान के बाद भगवान की महाआरती हुई और प्रसाद का वितरण हुआ। इस के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन देने के लिए सर्वसुलभ हो गए।

इसके साथ ही भीड़ पूजा करने के लिए शाम तक लगी रही। रथयात्रा को लेकर रातू किले और पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी की गई है। राजकुमारी माधुरी मंजरी देवी और कल्पना देवी की देखरेख में रथयात्रा निकलेगी। प्रबंधक दामोदर मिश्र ने कहा कि मंदिर सुबह पांच बजे से पहले श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

मंदिर स्थल से लेकर मेला तक सभी जगह पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। वहीं रथयात्रा को लेकर मेला परिसर सज गया है। मेले में मिठाई की दुकान, घरेलू सामान की दुकान, चाट चाउमिन, आइसक्रीम, गोल गप्पे की दुकानें लग चुकी हैं। रथयात्रा शाम के चार बजे मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेगी। रथ पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भगवान बलभद्र के विग्रहों को सवार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रथ में राज परिवार के लोग मुख्य पुरोहित के साथ सवार होंगे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें