सांसद संग विधायक रोशन लाल ने एसपी से की मुलाकात
बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी ने पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से मुलाकात की और केरेडारी तथा बड़कागांव में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से ग्रामीण जनता भयभीत है...

बड़कागांव, प्रतिनिधि। विधायक रोशनलाल चौधरी ने पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से मुलाकात कर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी और बड़कागांव में बढ़ते आपराधिक गतिविधियों और गिरती कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की। विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड में आए दिन आपराधिक मामले हो रहे हैं। जिससे हमारे ग्रामीण जनता भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि इस तरह के आपराधिक गतिविधियों पर जल्द से जल्द अंकुश लगाए। इससे बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड के ग्रामीण जनता चैन से रह सके। पुलिस अधीक्षक ने विधायक को आश्वस्त किया कि जल्द ही कानून व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाएगा।मौके
पर सांसद मनीष जायसवाल, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह , सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार सिंह मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।