Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsJLK Workers Burn Effigy of Mandu MLA Tiwari Mahato Over Social Media Comments

जेएलकेएम के कार्यकर्ताओं ने मांडू विधायक का पुतला फूंका

इचाक में जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने विधायक तिवारी महतो का पुतला दहन किया। इस कार्रवाई का कारण सोशल मीडिया पर तिवारी महतो द्वारा जयराम महतो के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग है। प्रखंड अध्यक्ष राकेश मेहता ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 27 June 2025 12:41 AM
share Share
Follow Us on
जेएलकेएम के कार्यकर्ताओं ने मांडू विधायक का पुतला फूंका

इचाक, प्रतिनिधि। जेएलकेएम के कार्यकर्ताओं ने मांडू विधायक तिवारी महतो का बुधवार को इचाक बजार में पुतला दहन किया । कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष राकेश मेहता ने किया। कार्यकर्ताओं ने तिवारी महतो मुर्दाबाद, माफी मांगो का नारा लगा रहे थे। राकेश मेहता ने कहा कि पुतला दहन करने का मुख्य कारण सोशल मीडिया में चल रहे तिवारी महतो की ओर से जयराम महतो को अभद्र भाषा का प्रयोग करना है। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। कार्यक्रम में अरुण कुमार ,मनजीत कुमार, प्रकाश क्रांतिकारी, पप्पू कुमार मेहता ,रूपेश कुमार ,कमल दास, मदन मेहता, विकास कुमार रजक, सिकंदर भारती, मनोज कुमार दास समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें