Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsJairam Mahato Launches Membership Campaign for JLKMP in Barkagaon

कार्यकर्ता मिलन समारोह में हुए शामिल जयराम महतो

बड़कागांव जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय में जेएलकेएम द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया। विधायक जयराम महतो ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया और झारखंड सरकार की विफलताओं पर चर्चा की। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 23 June 2025 12:59 AM
share Share
Follow Us on
कार्यकर्ता मिलन समारोह में हुए शामिल जयराम महतो

बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय सभागार में जेएलकेएम की ओर से आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह व सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम महतो शामिल हुए। कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। जयराम महतो ने बड़कागांव में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान दूसरे दलों के भारी संख्या में समर्थक जेएलकेएम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लोगों को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि झारखंड सरकार विस्थापन मुद्दे पर विफल रही है, झारखंडियों को उनका हक व अधिकार नहीं मिल रहा है।जेएलकेएम पार्टी ही झारखंड की रक्षा कर सकती है एवं उनका हक व अधिकार दिला सकती है।

संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में कार्य किया जा रहा है।उन्होंने जनता से अपील की और कहा हमारी पार्टी को मजबूत करें और अधिक से अधिक विधायक विधानसभा में भेजें ताकि हम आपका काम इमानदारी से कर सके l

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें