Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsBSF Initiates Nationwide Pension Court Program for Retired Personnel

बीएसएफ का पेंशन अदालत का होगा आयोजन

हजारीबाग में सीमा सुरक्षा बल ने सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए एक राष्ट्रव्यापी पेंशन अदालत कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम पेंशन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागTue, 17 June 2025 07:03 PM
share Share
Follow Us on
बीएसएफ का पेंशन अदालत का होगा आयोजन

हजारीबाग। सीमा सुरक्षा बल सदैव अपने सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके आश्रितों के कल्याण के लिए हमेशा ही प्रयासरत रहा है। बल मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, दक्षिण बंगाल को राष्ट्रव्यापी पेंशन अदालत कार्यक्रम के लिए नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। जो प्रभावित कार्मिकों एवं आश्रितों के पेंशन संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए केन्द्रीकृत मंच प्रदान करेगा। सीमांत मुख्यालय, दक्षिण बंगाल, सीमा सुरक्षा बल द्वारा आठ जुलाई को झारखण्ड़ एवं बिहार राज्य के सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्ति कार्मिकों व उनके आश्रितों की पेन्शन व रिटायरमेन्ट-लाभ में उत्पन्न विसंगतियों पर सुनवाई कर उनकी शिकायतों का निवारण किया जायेगा।

बीएसएफ के रिटायर कर्मी या उनके आश्रित डाक से या स्वयं 20 जून तक अपना दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें