Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsBirsa Harit Gram Yojana and Mela Event Boosts Farmer Enthusiasm in Churchu

चुरचू में आम उत्सव सह बागवानी मेला आयोजित

चरही में बिरसा हरित ग्राम योजना, मनरेगा और जेएसएलपीएस के सहयोग से आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक और जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली ने किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSun, 29 June 2025 01:56 AM
share Share
Follow Us on
चुरचू में आम उत्सव सह बागवानी मेला  आयोजित

चरही, प्रतिनिधि चुरचू प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को बिरसा हरित ग्राम योजना, मनरेगा एवं जेएसएलपीएस के सौजन्य से आम उत्सव सह बागवानी मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक,जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रमुख, जिला परिषद और मुखिया ने एक स्वर में कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से किसानों के बीच उत्साह कि भावना उत्पन्न होती है। जिससे अधिक से अधिक किसान कृषि की ओर आकर्षित होंगे। धीरे-धीरे कृषि के प्रति किसानों का रुचि समाप्त हो रहा था।

वह फिर से इस तरह के कार्यक्रमों से ही वापस आ रही है। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, जिला परिषद वासुदेव करमाली, मुखिया देवकी महतो, चुरचू मुखिया पूनम बेसरा, पूर्व मुखिया दशरथ महतो, आशा राय, शक्ति देवी ,पूर्व उप प्रमुख चैलेश्वर महतो, रोजगार सेवक रंजीत कुमार ,निरंजन महतो, शिव कुमार राणा, तालेश्वर हंसदा, संजय कुमार, विनोद कुमार, लक्ष्मी हेंब्रोम, प्रेमचंद महतो, महादेव बेसरा ,प्रतिमा मरांडी, सरोनी मरांडी, अनिता कुमारी, राजू टुडू, सहित कई किसान मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें