केबी महिला महाविद्यालय में नशामुक्ति पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
हजारीबाग के केबी महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य अजय कुमार सिन्हा ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने...

हजारीबाग, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध और तस्करी रोकथाम दिवस के अवसर पर केबी महिला महाविद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की नोडल अधिकारी डॉ कृष्णा प्रधान के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अजय कुमार सिन्हा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को क्षति पहुंचाता है, बल्कि यह सामाजिक संरचना और राष्ट्र की उन्नति में भी अवरोध उत्पन्न करता है। इससे युवा पीढ़ी सबसे अधिक प्रभावित होती है। रांची के बाद हजारीबाग नशा करने वालों के मामले में दूसरे स्थान पर है, जो समाज के लिए एक गंभीर संकेत है।
इसके समाधान के लिए शिक्षा, संवाद और समर्थन तीनों की आवश्यकता है। विद्यालय और महाविद्यालय इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्प्रभावों को सशक्त तरीके से दर्शाया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने नशा उन्मूलन की शपथ ली। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ कृष्णा प्रधान, धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रमिला गुप्ता और डॉ सरिता झा उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।