Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh News15 Jharkhand Migrant Workers Stranded in Dubai Seek Help for Return

दुबई में फंसे झारखंड के प्रवासी श्रमिकों ने लगाई वापसी की गुहार

झारखंड के 15 प्रवासी मजदूर दुबई में फंस गए हैं। ये सभी मजदूर हजारीबाग, गिरिडीह और धनबाद के हैं। मजदूरों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है क्योंकि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागThu, 26 June 2025 01:14 AM
share Share
Follow Us on
दुबई में फंसे झारखंड के प्रवासी श्रमिकों ने लगाई वापसी की गुहार

विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। दुबई कमाने गए झारखंड के 15 प्रवासी मजदूरों के फंसने का मामला सामने आया है। सभी मजदूर हजारीबाग, गिरिडीह एवं धनबाद जिले के हैं। इनमें सर्वाधिक आठ मजदूर विष्णुगढ़ प्रखंड के हैं। फंसने वाले मजदूरों में विष्णुगढ़ के अलखरी खुर्द निवासी चुरामन महतो, चंद्रिका महतो, कैलाश महतो, उदयपुर के बिशुन महतो, जगन्नाथ सिंह, चितरामो के लखन सिंह, सुखदेव सिंह, गोविंदपुर के अर्जुन महतो, आंगो के जोलमी निवासी त्रिलोकी महतो, पलमा के बालेश्वर महतो, गिरिडीह जिले के बगोदर अंबाडीह निवासी बैजनाथ महतो, महेंद्र महतो, निमियांघाट के माकन निवासी सीताराम महतो, मूरत महतो तथा धनबाद जिले के तोपचांची अंतर्गत नेरो निवासी संजय कुमार महतो शामिल हैं।

फंसे सभी मजदूरों ने सोशल मीडिया में विडियो जारी कर सरकार से वापसी कराने में मदद करने की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि सभी मजदूर मसाई कॉन्ट्रैक्टिंग एलएलसी कंपनी में काम करने के लिए गए थे। बीते तीन माह से कंपनी की ओर से श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा अन्य कई परेशानियों से अवगत कराया है। मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केन्द्र एवं राज्य सरकार से श्रमिकों की सकुशल वतन वापसी कराने में ठोस पहल करने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें