नेता चुनो, नेता बनो अभियान की दी गई जानकारी
डुमरी में युवा कांग्रेस ने 'नेता चुनो, नेता बनो' अभियान के तहत प्रेस वार्ता की। चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी गई, जिसमें प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक चुनाव होंगे। उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष...

डुमरी, प्रतिनिधि। नेता चुनो, नेता बनो अभियान के तहत युवा कांग्रेस ने मंगलवार को डुमरी में प्रेस वार्ता आयोजित कर चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। इसमें प्रखंड से लेकर प्रदेश कमेटी तक युवा कांग्रेस के लिए होनेवाले संगठनात्मक चुनाव हेतु पार्टी द्वारा विभिन्न पदों में चुनाव लड़नेवाले सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए निर्धारित अहर्ताओं से संबंधित जानकारी दी गई। कांग्रेस के जिला कॉर्डिनेटर सुमित लोहनी ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत युवा कांग्रेस में नेता बनो, नेता चुनो अभियान के तहत युवा कांग्रेस में प्रखंड, विधानसभा अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का चयन ऑनलाइन होना है। जिसके लिए उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है।
बताया कि अभियान के तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ग्राम से पंचायत तक घर-घर पहुंचने का काम करेंगे। 27 जून से 3 जुलाई तक सभी पद पर नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। उसके बाद एक माह सदस्यता अभियान वोट चलेगा। गिनती अगस्त में होगी। इसके पूर्व जिला समन्वयक का स्वागत फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गुड्डू मल्लिक, विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो, युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कपिल ठाकुर, प्रखंड सचिव युसूफ अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सनाउल्लाह अंसारी आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।