Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsViolent Clash Between Local Leaders in Sariya Corruption Allegations Emerge

सरिया में प्रमुख पति व पूर्व अंचल ऑपरेटर के बीच हाथापाई

बुधवार को सरिया अंचल कार्यालय में प्रमुख प्रीति कुमारी के पति रंजीत मंडल और पूर्व ऑपरेटर उदय मंडल के बीच हाथापाई हुई। रंजीत ने उदय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मारपीट की। बीडीओ ने उदय को पुलिस के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 26 June 2025 04:27 AM
share Share
Follow Us on
सरिया में प्रमुख पति व पूर्व अंचल ऑपरेटर के बीच हाथापाई

सरिया। बुधवार को सरिया अंचल कार्यालय परिसर में सरिया प्रमुख प्रीति कुमारी के पति रंजीत मंडल एवं अंचल के पूर्व ऑपरेटर उदय मंडल के बीच जमकर हाथापाई हो गई। लोगों के बीच बचाव के बाद दोनों को अलग किया गया। इसी बीच प्रखण्ड सभागार में बैठक ले रही प्रमुख प्रीति कुमारी एवं बीडीओ एल एन तिवारी भी पहुंच गए। प्रमुख ने जमकर उदय मंडल को खरी खोटी सुनाई। इसके बाद बीडीओ ने सरिया थाना को सूचना देकर उदय मंडल को सरिया पुलिस के हवाले करवा दिया। फिलहाल घटना को लेकर दोनों पक्ष से सरिया थाना को आवेदन दिया गया है। क्यों शुरू हुई हाथापाई इस घटना के बारे में रंजीत मंडल ने कहा कि जब उदय मंडल की ड्यूटी नहीं है तो ये अंचल में क्या करता है।

एसडीओ द्वारा इसे यहां से हटा दिया गया है। इसके समय में अंचल में जमकर भ्रष्टाचार पनपा था। दरअसल, दो दिनों से उदय को अंचल कार्यलय में देखा जा रहा जिसे लेकर बुधवार को रंजीत ने उसे टोका बस यहीं से बात बढ़ती चली गई और धीरे धीरे मारपीट में बदल गई। क्या कहते हैं थाना प्रभारी थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। जांचोपरांत ही कुछ कहा जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें