Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTree Plantation Drive by Women s Forum in Giridih Under PM Modi s Initiative

प्रकृति से जुड़ा हुआ है सनातन संस्कृति का संस्कार: शालिनी

गिरिडीह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेड़ मां के नाम अभियान के तहत महिला चौपाल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान का संदेश दिया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 27 June 2025 05:40 AM
share Share
Follow Us on
प्रकृति से जुड़ा हुआ है सनातन संस्कृति का संस्कार: शालिनी

गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गुरुवार को महिला चौपाल के द्वारा सर जेसी बोस सीएम एसओई गर्ल्स गिरिडीह में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिला मंत्री सह महिला चौपाल अध्यक्ष शालिनी बैसखियार की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम के तहत स्कूल परिसर में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण व मातृत्व के सम्मान का संदेश दिया गया। शालिनी ने कहा कि भारत की संस्कृति जंगलों में प्रकृति के बीच पुष्पित पल्लवित और विकसित हुई है। प्रकृति से सनातन संस्कृति का संस्कार जुड़ा हुआ है। सनातन में प्रकृति 'मां' जैसी पूजनीय है।

उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक सुरक्षा पर्यावरण की सुरक्षा से ही संभव है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच तुलसी पौधों का वितरण भी किया गया। मौके पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या पापिया सरकार, शिक्षिका कुसुम कुमारी, अध्यापकगण सहित अनेक छात्राएं थी। महिला चौपाल की ओर से मोनिका देवी, रूबी गुप्ता, स्वाति सिन्हा, स्वर्णा गुप्ता सहित कई सदस्य शामिल रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें